
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में गर्म पानी से झुलसे एक मासूम की मौत हो गयी। मृतक का नाम दो वर्षीय रोहन अंसारी है जो सारठ थाना इलाके के पहाड़पुर का रहने वाला है।

बताया जाता है कि चुल्हे पर गर्म पानी चढ़ा हुआ था। उसी क्रम में वह खेलते हुए वह चुल्हे पर गर्म पानी चढ़ा बर्तन को पकड़ लिया। जिससे चुल्हे पर चढ़ा गर्म पानी का बर्तन उसके उपर पलट गया। इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया।

बताया जाता है कि परिजन द्वारा पहले उसे इलाज के लिये देवघर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की देर रात को परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां कुछ देर इलाज चलने के उपरांत उसकी मौत हो गयी। देर रात को परिजनों मृतक बच्चे को वापस घर लेकर चले गये।



