
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक स्थित आईपीसी रोड में एक फ्लैट के नजदिक स्थानीय लोगों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक महिला को चोरी करने के प्रयास का आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला के पास से एक स्कूटी भी बरामद किया गया। महिला के पकड़े जाने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ वीआईपी चौक के पास लग गयी। किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दे दिया। जानकारी मिलते ही नगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची और महिला को अपने साथ थाना लेकर चली गयी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आईपीसी रोड स्थित एक फ्लैट में पिछले तीन दिनों से शादी का रसम का कार्यक्रम चल रहा था। संदिग्ध महिला पिछले दो- तीन दिन से वहां घूम रही थी। लोगों को उस पर संदेह हुआ तो शनिवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों की माने तो महिला मोहनपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस संदिग्ध महिला से पुछताछ करने में जुटी थी।


