
Deoghar: ट्रेडिंग में इंवेस्ट कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में लोग अपनी जमा पूंजी गंवा रहे है। कुछ इसी तरह अधिक कमाई के चक्कर में आकर मधुपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने 50 लाख रुपये गंवा बैठा।

बताया जाता है कि पीड़ित ने सोशल प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग में इंवेस्ट कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का एड देखा। कम समय में मोटी कमाई की लालच में आकर उसने एड में दिए गए नंबर पर संपर्क स्थापित किया। इसके बाद उसे मोबाइल फोन (Whatsapp) पर एक लिंक भेजा गया। लिंक के माध्यम से पीड़ित ने छोटी-मोटी रकम इंवेस्ट किया। इसके बाद इंवेस्ट की गई राशि के एवज में उसे मुनाफा दिया गया। मुनाफा मिलने के बाद उसे एप पर भेरोसा होने लगा। धीरे-धीरे कर उसने इंवेस्ट की जाने वाली राशि में बढ़ोतरी करने लगा। तीन से चार महीने में उसने कुल 50 लाख रुपये का इंवेस्ट कर दिया।

इसके बाद मैच्यूरिटी होने पर पीड़ित ने मुनाफा सहित मूलधन राशि की मांग की तो उसे बताया गया कि एप फिलहाल लॉक हो गया है। लाक खुलने पर ही उसे मुनाफा और उसके द्वारा इंवेस्ट की गई राशि को वापस किया जा सकेगा। इसके लिए पहले कुल जमा की राशि का 25 प्रतिशत भुगतान करना पड़ेगा। इसके बाद ही एप खुल सकेगा। तब पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ।
पीड़ित मामले की शिकायत लेकर देवघर साइबर थाना पहुंचा। यहां से उसे मामले की शिकायत रांची में करने की सलाह दी गई। पीड़ित को बताया गया कि देवघर साइबर थाना में 10 लाख से नीचे तक के ही मामले की शिकायत ली जाती है। इससे अधिक राशि होने पर शिकायत रांची में किया जाता है। साइबर थाना की पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।


