
Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके के गमहरिया गांव में गर्म पानी से झुलसकर एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम दो वर्षीय महजुद्दीन पिता सिराजुद्दीन है।

आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि घर में लकड़ी के चुल्हे पर चावल चढ़ा हुआ था। महजुद्दीन खेलते- खलते वहां पहुंच गया और वह चुल्हे पर चढ़े चावल के पतिले से टकरा गया। जिससे पतिला पलट गया और उसमें खौलता पानी उसके शरीर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।


