
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी 50 वर्षीय कपतरी देवी की हालत सर्प दंश की वजह से बिगड़ गई।

उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में महिला का पुत्र संजय मांझी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के बगल में एक कलभट पर बैठी थी। उसी दौरान एक सांप ने डंस लिया।
इधर, हो हल्ला करने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मच्छरदानी की मदद से सांप को पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार पकड़ा गया कोबरा जाति का है।


