
Deoghar: बिहार के बांका जिला के जयपुर निवासी एक हार्डवेयर दुकानदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम 42 वर्षीय मनोज कुमार गुप्ता है।

बताया जाता है कि उसने शनिवार की देर रात को अपने घर के सिढ़ी घर के पास रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया था। देर रात को जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो देखा कि उसका पति सिढ़ी घर के पास फांसी पर लटक रहा है। वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गये और दौड़कर वहां पहुंचे।

आनन फानन में उसे फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक जयपुर में ही हार्डवेयर दुकान चलाने का कार्य करता था। उसे एक लड़का और एक लड़की भी है। किस वजह से उसने आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।


