
Deoghar: बुधवार की देर शाम बाघमरा बस स्टैंड में गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली। बड़ी संख्या में जसीडीह थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू किया।

बताया जा रहा है पुलिस को सूचना मिली थी बाघमारा बस स्टैंड पर कई राउंड गोली चलायी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंकी। हालांकि जांच के दौरान गोली चलने का कोई खोखा या अन्य सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा। लेकिन इस दौरान देवघर के एक अपराधी का अपने गिरोह के सदस्यों के साथ वहां पहुंचने की सूचना जरूर मिल गई। अब पुलिस उस अपराधी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इधर, पुलिस बाघमारा स्टैंड में चल रही तमाम गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है।



