
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके में धपरा गैंग का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन इस गैंग के सदस्यों द्वारा आम लोगों के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस इनलोगों के उपर कड़ाई से पेश नहीं आ रही है।

जिसके चलते इन बदमाशों का मन बढा़ हुआ है। मंगलवार को फब्बारा चौक के पास धपरा गैंग के सदस्यों ने दो व्यक्ति से ग्यारह हजार रूपये की छिनतई कर ली।

हांलाकि की कुछ देर बाद पीड़ित के सहयोग से नगर थाना की पैट्रालिंग कर रही पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ लिया। बताते चलें कि नगर थाना इलाके कल्याणपुर निवासी सुभाष वर्मा परिवार में हो रहे एक शादी को लेकर खरीददारी करने बाजार जा रहे थे।
उसी क्रम में फब्बारा चौक के पास एक युवक आया और पैर में झुल गया। वह जबतक कुछ समझ पाता उसके पॉकेट से उसने नौ हजार रूपये निकाल कर भाग निकला।
उसी स्थान पर दूसरी घटना चित्तोलोढ़िया निवासी पारस राण के साथ घटी। उसके बाइक के पास एक युवक आया और उससे लिपट गया और पॉकेट से जबरन दो हजार रूपये निकाल लिया और भागने लगा।
उसी दौरान उसके हो हल्ला करने पर कुछ लोग उसके पीछे दौड़े उसी क्रम में नगर पुलिस का गश्ती दल वहां आ गया। पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया और थाना लाया गया।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा पकड़े गये अपराधी से पुछताछ की जा रही थी।


