
Deoghar: देवघर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जसीडीह थाना इलाके में छापेमारी कर करीब 50 लाख की कीमत के ब्राउन शुगर के साथ बंगाल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पकड़ाये तस्कर का नाम अजय मार्डी पिता दिवेश्वर मार्डी है जो पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला के आसनसोल साउथ थाना के पलटन धौड़ा गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस 317 पॉलिथीन की पुड़िया में कूल 130 ग्राम ब्राउन शुगर जिसका वजन 130 ग्राम, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल, काली पहाड़ी से जसीडीह तक एक रेलवे टिकट, दो बिड़ी, दो चाभी, एक ब्लू रंग का कैरी बैग, एक काला कपड़ा 1190 रूपया नकद, एक लाल रंग का गंजी, एक गुलाबी रंग का कैरी बैग, एक निला रंग का जिन्स बरामद किया गया है।
बंगाल से आ रहे थे देवघर

गुरूवार को एसपी सौरभ ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी। एसपी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि देवघर नगर थाना इलाके में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाले पहुंचने वाले हैं। स्पलायर को दबोचने के लिये सदर एसडीपीओ के नेतृत्व ने एक टीम का गठन किया गया। जसीडीह थाना इलाके में छापेमारी कर एक सप्लायर को पकड़ा गया। बताया कि तस्कर आसनसोल इलाके से ब्राउन शुगर लेकर आ रहे थे। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस छापेमारी मारने में जुटी है।
एसपी ने देवघर की जनता से अपील किया कि नशा उन्मूलन में देवघर पुलिस का सहयोग करें। देवघर पुलिस युवा वर्ग से विशेष रूप से अपील करती है कि नशे के कारोबार से दूरी बनाये रखें। साथ ही नशे का कारोबार करने वाले अथवा नशा करने वाले के विरूद्ध देवघर पुलिस को सूचना दें।
टीम में ये थे शामिल
छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावे परिक्ष्यमान पुलिस उपाधिक्षक रामाकांत रजक, जसीडीह थाना प्रभारी पुनि दीपक कुमार, पुअनि अमर कुमार, पुअनि विपिन कुमार, पुअनि महेन्द्र बैठा, पुअनि माइकल कोड़ा, सअनि कौशलेन्द्र कुमार, सअनि रामानुज कुमार मिश्रा शामिल थे।


