
Deoghar: देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के जयंति नदी के जामडाबर गांव के पास बने पुल के पास स्थित निर्माणाधीन सिंचाई कूप से पुलिस ने एक 43 वर्षीय व्यक्ति को शव बरामद किया है। मृतक का नाम प्रयाग सिंह उर्फ लूटन सिंह है जो पथरौल थाना क्षेत्र के जामडाबर गांव का रहने वाला था।

सोमवार को पुलिस द्वारा उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह 02 मई से ही गायब था। बताया कि वह खेती बारी के साथ- साथ ट्रैक्टर चलाने का भी कार्य करता था। परिजनों के द्वारा उसके गायब होने की शिकायत पथरौल और करौं थाना में भी किया गया था। बताया कि ग्रामीण सोमवार की सुबह शौच के लिये गये थे। उसी दौरान दुर्गंध महसूस हुआ तो कुंए के पास जाकर अंदर झांका तो पानी में तैरता हुआ उसका शव देखा। उपरांत करौं थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुंए से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को कुंए में डाल दिया गया है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


