
Deoghar: हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा चौक पर पिकअप वाहन ने पैदल चल रही महिला को धक्का मार दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में पगवाड़ा गांव निवासी घायल सोनबरसा देवी ने बताया कि वह चावल मिल में पिसवाकर घर जा रही थी। उसी क्रम में पीछे से एक पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी।

परिजन घटना स्तर पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना की जानकारी हंसडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


