Ranchi: झारखंड में कोरोना (Corona In Jharkhand) का कहर अब लगभग खत्म हो चुका है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या भी अब 50 से भी कम हो गई है। वहीं रिकवर होने वालों की संख्या नए मरीजों की तुलना में दोगुनी हो गई है। ऐसे में झारखंड में कोरोना के संक्रमित अब 500 से कम हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्टिव मरीजों की संख्या 481 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब राहत की सांस ली है। लेकिन सरकारी हॉस्पिटल में अब भी बेड रिजर्व रखे गए है, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
सोमवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 55 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 26 नए मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 481 मामलों में सबसे अधिक 132 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,13 हजार, 262 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, 11 हजार, 524 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से सबसे अधिक सात कोरोना के नए केस मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन,बोकारो से तीन, धनबाद से दो, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से सात, गढ़वा से एक,गिरिडीह से दो,गुमला से तीन, हजारीबाग से दो और खूंटी से दो मरीज शामिल है।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 363 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 10 लाख, तीन हजार, 272 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 481 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 28 हजार, 567 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
झारखंड के 23 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस है। केवल देवघर और पाकुड़ में कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। रिकवरी रेट 98.66 पर पहुंच चुका है।