
Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा मोड़ के पास गुरुवार की देर रात को हुए सड़क हादसे में एक पुलिस जवान की मौत हो गई। मृतक जवान का नाम 36 वर्षीय नीलमणि पासवान है।

वह रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर महेशमारा इलाके का रहने वाला है। वह गोड्डा जिला बल मैं तैनात था। मृतक को एक बेटा और एक बेटी है। वह 2011 में देवघर जिला में बहाल हुआ था।

घटना की बाबत बताया जाता है कि नीलमणि गुरुवार को छुट्टी लेकर कुछ कार्य से बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान देर रात को अज्ञात वाहन ने चोपामोड़ के पास उसके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिए सत्र अस्पताल भेजवाया।
जहां देर रात को ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


