
Deoghar: कांग्रेस का संगठन सृजन तथा संविधान बचाओ अभियान अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव के.सी. बैणु गोपाल के निर्देश पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। हर राज्यों में प्रदेश स्तरीय रैलियां की जा रही है।

झारखंड में भी आगामी 6 मई को रांची के पुरानी विधानसभा मैदान धुर्वा में संविधान बचाओ रैली आयोजित की गई है, जिसे हमें सफल बनाना है। ये बातें झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मीडिया को देवघर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताई।

आगे उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर जिले में तैयारीयां चल रही है। इस बावत प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर ही यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई है। प्रदेश स्तरीय इस अभियान कार्यक्रम में प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष,विधायक दल के नेता, सभी मंत्री,सभी विधायकगण , तथा पार्टी संगठन के प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगें।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के बारे में जैसे ही पता चला है तो कई सामाजिक संगठन भी निकल कर आगे आए हैं,जो इस रैली में बढ़ चढ़कर शामिल होगें। आप सभी अवगत है कि केंद्र सरकार की जो नीति है, वह सभी संवैधानिक एजेंसियों को ध्वस्त करने की है, यहां तक सुप्रीम कोर्ट पर भी ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं। कयास लग रहा है कि सभी संवैधानिक एजेंसियों को ध्वस्त किया जाए और देश में तानाशाह क़ायम करें, इसका पुरजोर विरोध कांग्रेस के लोग करते हैं और जनता के सुख-दुख में खड़े रहते हैं। हमारा देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस लोकतंत्र को और जो हमारे देश का संविधान है उसे सुरक्षित रखने का प्रयास हमारे द्वारा किया जाता रहा है और करते रहेंगें।


