
Deoghar: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आदिवासियों को लेकर बड़ा दावा किया है। सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि आदिवासी समुदाय खतरे में हैं क्योंकि उनकी आबादी कम हो रही है।

देवघर में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि “आदिवासी लोग खतरे में हैं क्योंकि उनकी आबादी कम हो रही है। मैं 2009 से बांग्लादेश घुसपैठियों का मुद्दा उठा रहा हूं। आदिवासी आबादी कम हो रही है। झारखंड राज्य जनजातीय आबादी के लिए बनाया गया था और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) उन्हें लेकर चिंतित नहीं है। वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।”

निशिकांत दुबे का दावा है, “झारखंड बनने के बाद आदिवासी जनसंख्या 26 परसेंट हो गई, हमारे आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। पाकुड़ में आदिवासी लड़कों के साथ मारपीट की गई। महेशपुर में जमीन लूटने की कोशिश की गई। सवाल यह है कि हमारा आचार-विचार, रहन-सहन सब बदल रहा है।”
उन्होंने कहा, “इस आधार पर अगर मुझे सांप्रदायिक कहा जा रहा है तो मुझे स्वीकार है, लेकिन पाकुड़ जाकर पीड़ितों से मिलूंगा।”
उन्होंने बताया कि मंगलवार को पाकुड में गायबथान,घायल आदिवासी लड़कों,तारानगर इलामी व गोपीनाथपुर का दौरा करूँगा।


