
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र महेशमारा रेलवे पुल के पास स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। इसे लेकर संजय केशरी ने रिखिया थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 25 अप्रैल को सपरिवार घर को बंद कर एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे। 27 अप्रैल की शाम पांच बजे जब वापस लौटे तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब घर के अंदर गये तो देखा की तीन बेडरूम का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।

एक कमरे में रखे अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखा लगभग 50 हजार नकद, पांच भर का सोने का टॉप्स दो, कान का बाली दो, चांदी का पायल लगभग 400 ग्राम, दूसरे कमरे से तीन जोड़ा चांदी का पायल, चांदी का सिकड़ी, पांच ग्राम का सोने का नथ, चार ग्राम का सोने का झुमका, सोना का टीका तथा एक सोने का मंंगलसूत्र तीन ग्राम का, सीताराम सोना का, सोने का अंगूठी दो, सात चांदी का सिक्का, टूटा हुआ जेवर और 12 हजार नकद, तीसरे कमरे में रखा सात चांदी का सिक्का, टूटा हुआ जेवर सात चांदी का सिक्का, सोना का दो अंगूठी पांच ग्राम का, 125 ग्राम का चांदी का मछली, सोने का नकछेना सहित 3000 नकद की चोरी कर ली गयी।
मामला दर्ज कर रिखिया पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


