
नई दिल्ली।

कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियां रद्द कर दी हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'कोविड की स्थिति को देखते हुए, मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को स्थगित कर रहा हूं। मैं सभी राजनीतिक नेताओं को सलाह दूंगा कि मौजूदा परिस्थितियों में बड़ी सार्वजनिक रैलियों के आयोजन के परिणामों पर गहराई से विचार करें।
कोविड संकट को देखते हुए, मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियाँ रद्द करने का निर्णय लिया है।
राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना ख़तरा है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 18, 2021


