
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के बेलामेथी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की बावत घायल रेखा देवी के पति ब्रह्मदेव गोस्वामी ने बताया कि पिछले दो दिनों से गोतिया से जमीन विवाद चल रहा था। शनिवार को दिन के 12 बजे गोतिया द्वारा जमीन पर बने झोपड़ी को तोड़ दिया गया और गाली गलौज किया जाने लगा। जब उन लोगों ने इसका विरोध किया तो वह लोग लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।

मारपीट में रेखा देवी और उसका बेटा करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज किया जा रहा है।
घायल के परिजन के द्वारा घटना की जानकारी कुंडा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


