
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। मृतका का नाम सलोनी कुमारी, पिता रामचंद्र यादव है। हालांकि उसके परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

बताया जाता है कि बांध में संदिग्ध स्थिति में छात्रा का शव मिला था। आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे शुक्रवार की शाम को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र के गर्दन में दाग होने की भी बात बताई जा रही है।

छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की या किस परिस्थिति में उसकी मौत हुई इसकी जानकारी देने से परिजन इनकार कर रहे हैं।
सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।


