
Deoghar: इन दिनों शहर में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन किसी न किसी इलाके में घर का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पहले से यहां बाइक चोर सक्रिय हैं। अब घरों में भी चोरी होने लगी है।

लगातार घरों में चोरी हो रही है। पिछले दिनों दिनदहाड़े यहां के एक फ्लैट में ताला तोड़कर 50 लाख नकद व लाखों का गहना चोरी कर लिया गया। वहीं बाजार में एक दवा दुकान का ताला तोड़कर वहां से दवा और नगदी चोरी कर लिया गया। अब कचहरी के रेलवे ओवरब्रिज के पास स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर वहां से सामान चोरी कर लिया गया है।

बताया जाता है कि चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर उसके अंदर से बैटरी, दो हजार नकद, व अन्य सामान चोरी कर लिया। बताया जाता है कि गुमटी बंद कर दुकानदार घर गया था। दूसरे दिन सुबह आने पर वहां से सामान चोरी कर लिया गया।
घटना को लेकर हरदलाकुंड दुर्गाबाड़ी निवासी रेखा देवी के बयान पर नगर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
कहने को देवघर नगर थाना की पुलिस टीम के अलावा शहर में विशेष बाइक दस्ता द्वारा भी गश्ती की जाती है। इसके बाद भी रात तो रात दिन में भी चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।


