
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कास्टर टाउन स्थित हिरो होंडा शोरूम के पास बाइक लदा एक कंटेनर बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस घटना में कंटेनर में लदा चार बाइक बुरी तरह जल गया.

वहीं 10-12 बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया गया। अग्निशामक वाहन वहां पहुंची तब आग पर काबू पाया गया।

बताते चलेंे कि आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया।
अग्नियशामक विभाग को दिये गये जानकारी के मुताबिक आग लगने से लगभग 5.50 लाख की क्षति बतायी गयी है।


