
Deoghar: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ रविवार की दोपहर देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर दोनों का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राबड़ी देवी और लालू यादव कल यानी सोमवार को बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। रविवार को दोनों देवघर परिसदन में विश्राम कर रहे हैं।

इस दौरान सर्किट हाउस में लालू और राबड़ी से मिलने के लिए समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि वे बाबा नगरी बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने आई हैं। बाबा का बुलावा आया तो वे यहां चली आई।
उन्होंने कहा कि झारखंड व बिहार में उनके गठबंधन की सरकार है। बाबा का आशीर्वाद रहा तो केन्द्र में भी अपनी सरकार होगी। बाबा ने मौका दिया है अच्छा काम करेंगे।


