
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के सत्संग होल्ट के पास ट्रेन से जबरन उतार कर एक छात्र से 60 हजार की लूट कर लिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र का नाम मुकेश कुमार है। वह सिमावर्ती जमुई जिला के चंन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के बघवा गावं का रहने वाला है।

पीड़ित छात्र मुकेश ने बताया कि वह अपने मित्र लेटवा निवासी आंनद, चंदवारी निवासी दीपक और रंजीत के साथ बिलासी स्थित एक इंस्टीच्यूट से टयूशन पढ़कर दोपहर में बैद्यनाथ धाम स्टेशन से ट्रेन से टेलवा जा रहा था। उसी क्रम में सतसंग हॉल्ट पर जैसे ही ट्रेन रूकी 8-9 की संख्या में युवक ट्रेन में चढ़ गया और उसे और उसके दोस्त को यह कर उतार लिया कि तुम लोग लड़की छेड़कर भाग रहा है।

उपरांत बुलेट और अन्य एक बाइक में सभी को जबरन बैठा लिये और हॉल्ट से कुछ दूरी पर स्थित एक गली में ले गया और जमकर मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान मुकेश के बैग में रखे 60 हजार नकद और आंनद से एक हजार रूपये लूट कर भाग निकले। उपरांत सभी छात्र नगर थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। नगर थाना के एसआई अरूण दत्त शर्मा सदलबल घटनास्थल पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की।
सीएसपी का रूपये एटीएम से निकालकर जा रहा था घर
पीड़ित मुकेश ने बताया कि टयूशन पढ़ने के बाद राय एंड कंपनी के पास स्थित एक एटीएम से 60 हजार रूपये निकाला। बताया कि उसके मामा बिराजपुर में सीएसपी चलाता है। मामा के एटीएम से ही सीएसपी का रूपया निकाला था। रूपये निकालने के बाद वह बैद्यनाथ धाम स्टेशन ट्रेन पकड़ने गया। उसके साथ तीन अन्य उसके दोस्त थे। इधर नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


