
Bhagalpur: चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुआ फिर दूसरे दिन खरना और आज रविवार को तीसरे दिन अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया गया और कल सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व का समापन हो जायेगा।

भागलपुर जिले के तिलकामांझी सुरखीकल मिश्रा टोला की रहने वाली संध्या मिश्रा 121 सूप की पूजा कर रही हैं। पूजा मिश्रा ने बताया कि वह इस बार 121 सूप की पूजा कर रही है। भारतवर्ष के कई राज्यों के 62 परिवारों का सूप है। जिसमें बेंगलुरु, रांची, नागपुर, पटना, देवघर के अलावा कई राज्यों के परिवारों का सूप शामिल है।

उल्लेखनीय है कि सुरखीकल मिश्रा टोला की रहने वाली संध्या मिश्रा विगत 34 वर्षों से लगातार सबसे ज्यादा सूप की पूजा करती आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में मेरी तबीयत खराब हो गई थी, फिर भी मैंने छठ पर्व का व्रत नहीं छोड़ा। वहीं पिछले साल ऑपरेशन भी हुआ था फिर भी मैंने छठ व्रत को किया और इतने वर्षों से लगातार मैं सैकड़ों सूपों की पूजा करती आ रही हूं। यह सूर्य भगवान और छठी मैया का ही वरदान है।


