New Delhi: संथाल परगना वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब वैसे मरीज जिनकी बीमारी का इलाज देवघर एम्स में संभव नहीं हो पाएगा उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया जाएगा। जहां बीमारी के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी है। सांसद डॉ दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “प्रधानमंत्री मोदी की देन देवघर एम्स में जिन मरीज़ों के लाईलाज बीमारी का उपचार मुश्किल है उन्हें देवघर एम्स से रेफर कर दिल्ली एम्स में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।”

सांसद ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल इंस्टीट्यूट बॉडी ने यह निर्णय लिया गया है।”
माननीय प्रधानमंत्री मोदी @narendramodi जी की देन देवघर एम्स में जिन मरीज़ों के लाईलाज बीमारी का उपचार मुश्किल है उन्हें देवघर एम्स से रेफर कर दिल्ली एम्स में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । कल केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा @JPNadda जी की अध्यक्षता में हुई सेंट्रल… pic.twitter.com/fud4O8LnML
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 9, 2025



