
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में जिले के सारवां थाना क्षेत्र निवासी लोरिक यादव बाइक से गिरकर घायल हो गया है।

वहीं दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के ज्ञानडीह गांव निवासी जरका बीबी वाहन से धक्का लगने से घायल हो गई है। इसके अलावा जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी चंद्रकांत यादव व राम किशन महतो बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया।

हादसे में दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं जसीडीह थाना क्षेत्र के चरकीपहाड़ी गांव निवासी जीतु मुर्मू भी बाइक दुर्घटना में घायल हो गया है। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


