
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में बंपास टाउन टोडराडीह इलाके में स्थित एक घर के सामने से ई रिक्शा की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इसे लेकर नगर थाना में अमरनाथ यादव ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 20 मार्च की रात को दरवाजे के सामने ई रिक्शा लगाकर दलान में सोने चला गया। देर रात करीब एक से 4 बजे के बीच में अज्ञात चोरों द्वारा ई रिक्शा की चोरी कर ली गई। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


