
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया गावं निवासी एक महिला को मईयां योजना के तीन किस्त दिलाने के नाम पर चार हजार की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर पीड़िता अन्नू कुमारी ने साइबर थाना में शिकायत दिया है।

बताया जाता है कि उसके खाता में मईंया योजना का तीन किस्त नहीं आया था। इसे लेकर उसने गूगल के सर्च इंजन पर मिले कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया। कॉल उठाने वाले ने उसे एक लिंक भेज कर उसे टच करने को कहा।
टच करने के उपरांत उसे अपने खाता में एक रूपया भेजने को कहा। उपरांत उससे स्क्रीन शेयर करा कर उसके खाता से चार हजार की अवैध निकासी कर ली। इधर साइबर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


