
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया प्रमेश्वर दयाल रोड स्थित एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली। इसे लेकर अनिता देवी ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 11 मार्च को सपरिवार कुछ कार्य से बोकारो चले गये थे। आसपास के लोगों के माध्यम से सूचना मिली की आपके घर में चोरी की घटना घटी है। जानकारी मिलने में जब वापस देवघर स्थित आवास लौटे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर रखा सारा सामान बिखरा हुआ है।

कहा है कि चोरों द्वारा घर से इंडक्सन का हीटर दो, पानी बॉयल करने वाला मोटर तीन, पीतल, कांसा का बर्तन, थाली 6 पीस, कटोरा चार पीस, लोटा दो, बाल्टी दो, कूकर पांच लिटर का एक, 15 हजार कैश कपड़ा इत्यादि की चोरी कर ली।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


