
Deoghar: देवघर स्थित बाबा मंदिर (Baba Mandir) में एक बार फिर से श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है।

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar DC) द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Mandir) का पट आम श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश को लेकर ई-पास (E-PASS) की व्यवस्था फिर से शुरू की गई है। ऐसे में देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुनः ई-पास निबंधन एंट्री की सुविधा को लेकर वेबसाइट का लिंक https://darshan.babadham.org जारी किया जा रहा है।

डीसी ने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से भी ई-पास प्राप्त कर श्रद्धालु बाबा मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
डीसी ने कहा कि आवश्यक है कि ई-पास के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जा सके, ताकि जानकारी के अभाव में किन्ही को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में देवतुल्य श्रद्धालुओं से आग्रह होगा कि शत प्रतिशत नियमों का अनुपालन करते हुए जारी वेबसाइट से ई-पास निबंधन कराने के बाद मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी।
वहीं, श्रद्धालु ई-पास से जुड़े अपने सुझाव को जिला जनसंपर्क कार्यालय को अवगत करा सकते हैं।


