
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के टेकरा गांव स्थित हाई स्कूल के पास टोटो पलटने से एक बच्चा सहित महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुण् हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में घायल टेकरा गांव निवासी बेगम खातून ने बताया कि वह अपने 3 वर्षीय पोता मोहम्मद अनीस के साथ मधुपुर टोटो से जा रही थी।
उसी क्रम में हाई स्कूल के पास टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपरांत इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


