
Jaisidh (Deoghar): देवघर जिले के जसीडीह में भीषण आग लगी है। आग आईओसीएल के बगल में स्थित पार्किंग एरिया में लगी है। आग इतनी भीषण है है कि दूर से ही धुएं के गुबार देखे जा सकते हैं।

मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है। आग बुझाने की कोशिश जारी है।

इधर, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई है कि जसीडीह क्षेत्र अंतर्गत (आईओसीएल, IOCl) के पार्किंग एरिया एवं बदलाडीह गाँव में आग लगने से जुड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का कार्य कर रही हैं।



डीसी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आयल टैंकर को सुरक्षित स्थान पर कर दिया गया है। इसके अलावा मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं अधिकारियों की टीम लगातार आगजनी की घटना को मोनेटरिंग कर रही हैं।
घंटों मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।


