
Deoghar: अब देवघर से गिरिडीह और रांची के फासले कम हो जाएंगे। क्योंकि इस रास्ते फोर लेन नेशनल हाइवे बनने जा रहा है।

केंद्र सरकार ने डुमरी- देवघर नेशनल हाइवे नंबर 114 A को चार लेन बनाने की मंजूरी दे दी है। 2300 करोड़ की लागत से ये नेशनल हाइवे बनेगा।

इस योजना के तहत गिरीडीह,मधुपुर,सारठ और सारवां में बाईपास बनेगा। मधुपुर शहर का बाईपास 14 किलोमीटर का हो जाएगा।
इस योजना के तहत गिरीडीह,मधुपुर,सारठ व सारवां में बाईपास बनेगा ।मधुपुर शहर का बाईपास 14 किलोमीटर का होगा। जिससे देवघर से गिरिडीह जाने में महज एक घंटा और रांची का सफर लोग तीन घंटे में ही पूरा कर पाएंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि “2300 करोड़ की लागत से डुमरी- देवघर नेशनल हाइवे नंबर 114 A को चार लेन बनाने की केंद्र सरकार ने दी मंज़ूरी । देवघर एयरपोर्ट से जैनों का सबसे बड़ा आध्यात्मिक तीर्थस्थल सम्मेद शिखर जी यानि पारसनाथ की दूरी केवल एक घंटे में तय होगी। देवघर से रांची केवल 3 घंटे में।माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए आभार शब्द कम पड़ रहा है ।केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का अभिवादन।”



