
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा स्थित तालाब से एक अधेड़ बेहोशी हालत में सोमवार की सुबह बरामद किया गया। आसपास के लोगों ने 100 डायल पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। नगर पुलिस की गश्ती दल वहां पहुंची और उसे तालाब से निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

उपरांत उसकी पहचान कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उसकी पहचान की। सदर अस्पताल के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। बेहोशी हालत में बरामद अधेड़ का नाम राजकिशोर यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर का रहने वाला है। वह समाहरणालय में पियून के पद पर कार्यरत है। उसका मोबाइल भी गायब बताया जाता है।

जसीडीह पुलिस को दिया आवेदन में उसकी पत्नी ने कहा है कि उसका पति 16 मार्च की सुबह 10 बजे अपने भाई सुभाष यादव और भतीजा अरुण यादव के साथ जमीन बंटवारे की पंचायत के लिए बाघमारा निवासी मुकुंद मुरारी यादव के घर गए थे। सुभाष यादव अपने स्कूटी पर बैठकर इन्हें ले गया था। शाम 6:00 बजे जब फोन पर बातचीत हुई तो बोले की पंचायत हो गया है हम घर आ रहे हैं। 1 घंटे बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो उनके फोन में कॉल किया तब स्विच ऑफ बताने लगा।
उपरांत मुकुंद मुरारी के मोबाइल पर फोन किया तो उसने बताया कि 6:30 बजे ही वे यहां से निकल गए हैं। कहा है कि उसके बाद सभी जगह उनका खोज करने लगे लेकिन देर रात तक कहीं कुछ पता नहीं चला। रात 12:30 बजे सो नंबर पर डायल कर लापता होने की जानकारी पुलिस को दिया। उपरांत 1:30 बजे रात को जसीडीह थाना पहुंचकर इसकी सूचना दी। सोमवार की सुबह 7:30 बजे जानकारी मिली कि आपका पति एक तालाब में अधमरा पड़ा मिला है जिसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।
उपरांत परिजन के साथ सदर अस्पताल पहुंची तो पति को बेहोशी अवस्था में पाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। जिसके बाद कुंडा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इधर जसीडीह पुलिस शिकायत लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।


