
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के चकाई मोड के पास मैजिक व अज्ञात वाहन के बीच शुक्रवार को हुए टक्कर में दो महिला सहित तीन श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

घटना के संबंध में कोडरमा जिला के परौंजी गांव निवासी घायल महेन्द्र यादव ने बताया कि वह और परिवार के अन्य लोग बाबाधाम पूजा करने आए थे।

पूजा करने के बाद वे लोग मैजिक से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया।
इस हादसे में महेन्द्र यादव के अलावा गुड़िया देवी व मंजू देवी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर जसीडीह थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।


