
Deoghar: असाध्य बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के संबंध में बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया रेफ्यूजी कालोनी निवासी 55 वर्षीय मुन्ना पांडेय असाध्य रोग से पीड़ित था। उसे दो बेटी है।

दोनों बेटी काम करती है। उससे घर का खर्चा काफी हद तक चलता है। बड़ी बेटी की शादी तय हो गई है। उसकी पत्नी बेटी की शादी के लिए पैसा का इंतजाम करने गई थी। इस कारण वह काफी परेशान था। एस्बेस्टस के छत वाले घर में छोटी बेटी ने रस्सी के सहारे एक झूला लगाया था । उसी झूला की रस्सी के सहारे मुन्ना ने फांसी लगा ली। जब तक घर के लोगों इस बारे में पता चल पाता उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पत्नी व आसपास के लोग वहां आए। वहीं पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। लोगों ने बताया कि उसे कैंसर की बीमारी थी। घर के आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इसके साथ ही मृतक को नशा करने की भी बुरी आदत थी। इन्हीं कारणों से संभव है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


