
Deoghar: साइबर ठगी के आरोपितों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दस साइबर ठगी के आरोपितों को साइबर थाना की पुलिस द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से दस मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

पकड़े गए आरोपितों में जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के कोरकट्टा निवासी रंजीत दास, राजू दास, विजय दास, गाड़िया निवासी बिट्टू कुमार, हाजीगली निवासी गोलू कुमार दास, जयंती ग्राम निवासी रोहित कुमार दास मार्गोमुण्डा थाना क्षेत्र के पंचरुखी निवासी पप्पू तुरी, राहुल तुरी,सारठ थाना क्षेत्र के दूधवाजोरी निवासी बासुदेव महरा, पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी संजीत दास के नाम शामिल हैं।

इन सभी को जसीडीह थाना क्षेत्र के बाराटांड स्थित जंगल झाड़ी के पास से पकड़ा गया है। पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि इन लोगों ने बैंक कस्टमर बनकर लोगों को फोन कर उन्हें फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाया है।
इनकी गिरफ्तारी के लिए गठित ठीक में पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा , एसआइ टेकलाल महतो शामिल थे। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।


