
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना इलाके के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये सभी साइबर आरोपित पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी लिंक भेज कर ठगी करने का कार्य करते थे। इन सबों के पास से 06 मोबाइल और 10 सिमकार्ड बरामद किया गया है। जेल गये तीन आरोपितों के पास से मिले मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।

अन्य दो के पास से जब्त किये गये मोबाइल के आईएमईआई नंबर पर एनसीआरपी/ जेम्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।
कौन – कौन गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में बादल कुमार दास ग्राम भोगन थाना चकाई जिला जमुई बिहार, अशोक दास साकिन चरघरा, सनाउल अंसारी साकिन भंडारो थाना सारवां, मुकेश कुमार मंडल, कमलेश कुमार मंडल साकिन जगाडीह थाना करौं के नाम शामिल हैं।



