Deoghar: पथरौल थाना क्षेत्र के शिमरातरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल का नाम राजेश दास है।

ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल राजेश दास के परिजन मुकेश दास ने बताया कि राजेश मजदूर का काम करता है। मंगलवार की दोपहर वह कम से लौटकर खाना खाने घर आया था। इस दौरान पाटीदार के द्वारा मारपीट करना शुरू कर दिया।

जिसमें मुकेश दास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पथरौल थाना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।



