Ranchi : झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। घटना मंगलवार की सुबह झारखंड के पलामू में हुई है।

बताया जा रहा कि अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी, इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसी क्रम में अमन साहू पुलिस का हथियार छीन कर भागने का कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया।
हालांकि इस घटना की कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।



