
Deoghar: देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के सिमर डंगाल जंगल से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। मृतका का नाम मक्खी मरांडी है जो मधुबन गांव की रहने वाली है।

पालोजोरी पुलिस के द्वारा उसकी शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस जांच में जुट गई है । परिजनों ने बताया कि मृतका पिछले दो दिन से गायब थी। काफी ढूंढने पर भी नहीं मिलने पर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पालोजोरी पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पालोजोरी पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।



