
Ranchi: हजारीबाग में अपराधियों ने NTPC के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद भाजपा ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता देने में लगी है।

सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “झारखंड में कांग्रेस सरकार , क़ानून व्यवस्था ध्वस्त,अभी NTPC के DGM को हजारीबाग में गोली मार कर हत्या । सरकार को केवल बांग्लादेशी घुसपैठिया को नागरिकता देना है, भ्रष्टाचार की देन यह हत्या है।”
झारखंड में कांग्रेस सरकार , क़ानून व्यवस्था ध्वस्त,अभी NTPC के DGM को हजारीबाग में गोली मार कर हत्या । सरकार को केवल बांग्लादेशी घुसपैठिया को नागरिकता देना है, भ्रष्टाचार की देन यह हत्या है
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 8, 2025
बता दें कि हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास सुबह करीब 9.30 बजे अपराधियों ने कुमार गौरव की पीठ में गोली मारी है। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले को लेकर हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कुमार गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में कार्यरत थे। शनिवार की सुबह वह कार्यालय जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी।


