
Deoghar: देवघर जिले में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2025 के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम को विभिन्न सांस्कृतिक एवं लोककला से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक कलाकारों ने ठुमरी, झूमर, भजन, बिहू लोक नृत्य, बॉलीवुड गीत, कवि सम्मेलन, शास्त्रीय गायन, मैथिली लोक गायन, तबला वादन, तांडव नृत्य, पारंपरिक संथाली, शिव तांडव नृत्य, असमिया रंगीला संथाली नृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य एवं देशभक्ति गीत से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में सिद्धार्थ गौतम, रजत आनन्द व रेणु खवाडे़ के गीतों व भजनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।




इन्हें किया गया सम्मानित
इसके अलावा राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2025 के दूसरे दिन उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर ने देवघर जिले के गणमान्य और अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाशिवरात्रि के शिवबारात को कलाकृतियों के माध्यम से भव्य बनाने को लेकर मार्कडेण्ड जजवाड़े, लक्ष्मण राउत, मनोज गुप्ता, मतदाता जागरूकता हेतु रोज मौसी, वक्ता के रूप में रामसेवक सिंह गुंजन, नृपेन्द्र सिंह लिंगवाल, प्राचार्य फुड एंड क्राफ्ट संस्थान, देवघर, स्टाम्प कलेक्टर रजत मुखर्जी, कला के क्षेत्र से पवन रॉय, शिक्षा के क्षेत्र से श्वेता शर्मा, उदय शंकर पाठक को सम्मानित किया गया।



















