
Deoghar: अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम बटेश्वर दास है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मटियानी गांव का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह सरैयाहाट बाजार कुछ काम से गया था। वहां से जब वापस लौट रहा था इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर माथाकेशो गावं के पास एक पेड़ से टकरा गई।

इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों द्वारा उसे एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।



