
Deoghar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित कार्यक्रम को लेकर देवघर पुलिस अलर्ट है। 24 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संभावित देवघर दौरा है। जिसको लेकर सुरक्षा के तमाम पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।

इसी के तहत रविवार को देवघर नगर थाना, जसीडीह व अन्य थाना अंतर्गत पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध बल के साथ पैदल मार्च किया गया। देवघर नगर थाना, जसीडीह व अन्य थाना अंतर्गत के पदाधिकारियों के द्वारा उपलब्ध बल के साथ मार्च निकाला गया।

रूट लाइन में स्थित भवनों को चाक चौबंद करवाया गया।


