
Deoghar: देवघर शहर के नंदन पहाड़ स्थित देवघर-दुमका रेलवे ट्रैक के समीप एक महिला की हत्या कर दी गई है। मृत महिला 35 वर्षीय जानकी देवी खरवारी सिंघवा नंदन पहाड़ की रहने वाली थी। वह बाजार में फल बेचने का काम करती थी।

उसके गर्दन पर चाकू से काटने का निशान है, सिने में भी चाकू घोंपा गया है। गले और सीने पर चाकू से वार किया गया है। बताया जाता कि महिला रोजना की तरह फल बेचकर अपने घर जा रही थी । उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर स्वजन घटनास्थल पहुंचे। उसके बाद नगर थाना की पुलिस को जानकरी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भेज दिया है । हत्या के कारण के बारे में स्वजन कुछ बता नहीं पा रहे है।
इधर परिजनों का अस्पताल में रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि महिला को एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी का तिलक 7 फरवरी को हुआ था। 03 मार्च को उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


