
Charaidev(Assam): सिगरेट की एक चिंगारी ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। यह दर्दनाक वाकया शुक्रवार पूर्वाह्न 10ः30 बजे चराईदेव जिला के सेपन थानांतर्गत बरुवाहोला इलाके में धान के खेत में हुआ। चराईदेव के पुलिस अधीक्षक सुधाकर सिंह ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सिंह के मुताबिक खेत में मचान बनाकर रखे पुआल को घर जैसा आकार दिया गया था। इसके भीतर बच्चों ने माचिस से सिगरेट जलाने की कोशिश की। इससे यह हादसा हुआ।

मृत दो बच्चों की पहचान विभान मुंडा और अनुद मुंडा के रूप में हुई है। तीसरे की पहचान नहीं हो सकी है। सभी बच्चों की उम्र पांच से 10 वर्ष बताई गई है। इस हादसे में काल कलवित हुए बच्चों के एक सहपाठी ने भागकर जान बचाई।


