
Deoghar: देवघर पूजा करने आए श्रद्धालुओं का नकदी सहित तीन लाख के करीब का सामान चोरी कर लिया गया। इस सिलसिले में राजस्थान के उदयपुर जिला के बेदला तेतिवाड़ा निवासी विष्णु प्रतापति ने बताया कि वे लोग बस से यहां पूजा करने आए हैं।

उन लोगाें ने मानसरोवर के पास अपनी बस को खड़ा किया था। रात को वे एक यात्री निवास में आराम कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने बस का शीशा खोल दिया। अंदर से उनका 50 हजार नकद, आधार कार्ड, एक अन्य का 1.65 लाख नकदी व तीन जैकेट, चालक का 15 हजार नकद व मोबाइल, अन्य लोगों का मोबाइल, कपड़ा व अन्य सामान चोरी कर लिया।

सुबह नींद खुलने पर जाकर देखा तो बस से सामान चोरी हो गया है। इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चाेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


