
Deoghar: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान बसंत पंचमी से पहले रविवार को देवघर पहुंची। पावन तीर्थस्थल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच अभिनेत्री ने विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। डीसी भी मौके पर मौजूद रहे।


सारा अली खान ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और मंदिर परिसर में काफी समय बिताया। इस दौरान मंदिर में मौजूद उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।

अभिनेत्री को सुरक्षा घेरे में बाबा मंदिर के मंझलाखंड में ले जाया गया। उनके साथ से डीसी विशाल सागर भी मौजूद थे। मंझलाखंड में सारा अली खान को मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने विधिवत संकल्प कराया। उसके बाद उनको बाबा के गर्भगृह में ले जाकर बाबा भोलेनाथ का पूजन कराया गया।
बसंत पंचमी की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी, लेकिन अभिनेत्री के लिए गर्भगृह को खाली कराया गया। उसके बाद उनको अंदर प्रवेश कराकर पूजा कराया गया।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि सारा अली खान की यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक थी और उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद लिया।
लोगों ने कहा कि सारा अली खान कि बाबा भोलेनाथ के प्रति असीम आस्था है। इसलिए वह बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के लिए देवघर आयी थीं।
इस दौरान मंदिर में मौजूद उनके प्रशंसकों का उत्साह देखते बन रहा था।


