Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव के पास देवघर-दुमका मुख्य रेलखंड के पोल संख्या 14/112 के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना मोहनपुर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव को सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा।



